SC/ST एक्ट में बदलाव के विरूद्ध ऐतिहासिक भारत बंद सफल रहा: युवा राजद | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​

SC/ST एक्ट में बदलाव के विरूद्ध ऐतिहासिक भारत बंद सफल रहा: युवा राजद | New India Timesयुवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने आज केन्द्र सरकार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में संसोधन के विरूद्ध भारत बंद को ऐतिहासिक सफल बताते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार को इस ऐतिहासिक बंद से सबक लेते हुए अविलंब वर्तमान कानून से भी मजबूत कानून लोकसभा में एससी/एसटी अत्याचार निवारण कानून विधेयक पारित कर बनाना चाहिए ताकि एससी, एसटी पर जुल्म और अत्याचार में कमी आ सके।​SC/ST एक्ट में बदलाव के विरूद्ध ऐतिहासिक भारत बंद सफल रहा: युवा राजद | New India Timesश्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत एससी/एसटी एक्ट में बदलाव कर कानून को कमजोर करना चाहती है जो कि देश के कमजोर वर्ग के लोग समझ चुके हैं। एससी/एसटी अत्याचार निवारण कानून एक ऐसा हथियार है जिसके कारण कोई दलितों पर अत्याचार करने से डरता है। दुरूपयोग के नाम पर किसी भी कानून को कमजोर और शिथिल नहीं किया जाना चाहिए। वर्तमान एससी/एसटी एक्ट कानून के बावजूद भी दलितों पर अत्याचार पूर्णरूपेण नहीं रूका है। अगर इस कानून को और कमजोर कर दिया जायेगा तो दलितों, महादलितों पर और जुल्म बढ़ जायेगा। भाजपा सरकार चाहती है कि एससी, एसटी पर और जुल्म बढ़े, अत्याचार बढ़े इसी सोच से एससी, एसटी एक्ट में बदलाव लाना चाहती है।   

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.