जनसम्पर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क वितरित कीं साइकिलें | New India Times
अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
जनसम्पर्क मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क वितरित कीं साइकिलें | New India Times

जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में स्कूली छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साईकिलें वितरित कीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ें आगे बढ़ें, संसाधनों की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि दतिया जिले में 6 हजार साईकिलों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं को साईकिलें दी गई।

डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में हनुमान गढ़ी से लेकर राजघाट कालोनी तक सीसी सड़क का शिलान्यास भी किया। यह सड़क 66 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। डॉ. मिश्र ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण के उपरांत इसके डिवाईडर और सड़क के दोनों और पौधारोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जाए।
अबरार अहमद खान

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article