होली पर रंग लगाने के विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

होली पर रंग लगाने के विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या | New India Times

मप्र के डबरा जिला में होली पर रंग लगाने के विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। धीरपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिधवारी में यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

कल्ली परिहार एवं भूरा परिहार पुत्रगण श्रीराम परिहार निवासी सिधवारी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। धीरपुरा पुलिस ने मृतकों के शवों को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के परिजनों के अनुसार कमलेश एवं कमलु निवासीगण सिधवारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो सगे भाइयों को मौत के घाट उतार दिया है। धीरपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी।

घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी आरसी भोज टीआई कोतवाली अजय भार्गव एवं धीरपुरा थाना प्रभारी इला टण्डन मौके पर पहुंचे और हत्याकांड की जांच में जुट गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article