विजयराघवगढ़ में आयोजित खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT;

विजयराघवगढ़ में आयोजित खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन | New India Timesरविवार को विजयराघवगढ़ में आयोजित खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में लाखों के विकास कार्यों का भूमि-पूजन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया। उन्होने इस अवसर पर 13 लाख 64 हजार रुपये की राशि से बन रहे भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र ई-पंचायत भवन निर्माण हरदुआ कलां का भूमि पूजन किया। साथ ही4 लाख की लागत के ग्राम हिनौता में बनने वाले मंगल भवन का भी भूमि पूजन किया।
अन्त्योदय मेले में श्री पाठक ने ग्राम पहरिया में राज्य वित्त मद् से बन रहे 2 लाख रुपये की लागत रंगमंच निर्माण का भूमि-पूजन और ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में बनने जा रहे 4 लाख की लागत के सत्संग भवन का भूमि-पूजन अन्त्योदय मेले में किया।

मेले में बालिका पूजन भी राज्यमंत्री श्री पाठक द्वारा किया गया। इसके बाद वे 23 विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल्स पर पहुंचे। जहां उन्होने योजनाओं की प्रगति जानी। इस दौरान स्टॉल में उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा भी राज्यमंत्री ने की। उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स में योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी ली। साथ ही आने वाले हितग्राहियों को बेहतर ढंग से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही पात्रता होने पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये आदेशित भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.