संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
हर बर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यापार मेले का आयोजन किया गया। ग्वालियर व्यापार मेले का समापन आज शाम केन्द्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, जिलाधीश श्री राहुल जैन, महापौर श्री विवेक नारायण शेजबलकार जी द्वारा किया गया व समापन के बाद पुरस्कार वितरित किये गये।
प्रशासन व ग्वालियर पुलिस की व्यापार मेला में मुख्य भूमिका रही। मेला सुरक्षा चाक व चौबंद रहा। मेला आयोजन के दौरान एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ।
