अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अलीराजपुर में छात्रावास का किया औचक निरीक्षण | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने 27 नवंबर की शाम को अलीराजपुर स्थित एक आदिवासी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। जिसमें भारी अव्यवस्था पाए जाने के कारण आदिवासी विभाग फलस्वरूप उपायुक्त डामोर को तथा छात्रावास अधीक्षक पालसिंह रावत को तत्काल सस्पेंड किए जाने का आदेश दिया है।​सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अलीराजपुर में छात्रावास का किया औचक निरीक्षण | New India Times इस मौके पर कलेक्टर तथा एसपी भी मौजूद थे। सारंग अलीराजपुर के प्रभारी मंत्री हैं और वह इस समय अलीराजपुर तथा झाबुआ के दौरे पर हैं।साथ ही साथ उन्होंने ग्राम बड़ी में भी शासकीय बालक आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इसमें भी भारी अव्यवस्था पाई गई।विश्वास सारंग ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कारवाई करने का आदेश दिया है।यह छात्रावास आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article