टान्डा में भाजपा की बैठक संपन्न | New India Times

शहजाद खान, धार (मध्य प्रदेश ), NIT; ​टान्डा में भाजपा की बैठक संपन्न | New India Timesभाजपा की बैठक टान्डा के नवीन कृषी उपज मंडी प्रांगण में जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग के मुख्य आतिथि, इंदरसिंह डामोर भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता,  पूर्व विधायक मुकामसिंह निगवाल सुरेश माहेश्वरी रामसिंह अखाडीया और मालसिंह बघेल के विशेष आतिथि में पूरे क्षैत्र से आये पार्टी नेताओं,  कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में आगामी 29 नवंबर को शिवराज सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किये जाने वाले हितग्राही सम्मेलनों के बारे में चर्चा हुई। बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अधिक से अधिक लोगों की इन सम्मेलनों में पहुंच हो जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पंहुच सके।  बैठक में टान्डा की बैंकों के बारे में शिकायत यह रही की बैंके योजनाओं में लोन हेतु हितग्राहियों को टालती है और लोन नही दिया जाता है,  जिसे कई उदाहरण देकर कार्यकर्ताओ ने बताया। बैठक में यह बात भी आई कि बैंक में कमीशनबाजों की ही चलती है जिससे पात्र हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। श्री गर्ग ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा जनता के हितार्थ लागू की गई योजनाओं के नाम वाचन कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया। मंडल अध्यक्ष डामोर ने पूरी कार्ययोजना की जानकारी बैठक मे दी। बैठक को सुरेश माहेश्वरी ने भी संबोधित कर केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों के द्वारा निरंतर गरीबों के हितार्थ किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण पूर्व विधायक मुकामसिंह निगवाल ने दिया। आभार मंडल महामंत्री सुरेश सिसोदिया ने व्यक्त किय।  बैठक में कैलाश झाबा,  भारत निगवाल,  कान्दू सरपंच,  युवामोर्चा जिला कोषाध्यक्ष शोभित बाहेती,  बाग नगर अध्यक्ष विशाल नामदेव,  महामंत्री बृज जाजू,  मंडल महामंत्री भूरू अनारे,  जनपद सदस्य अंतर कन्नोझ,  कलमसिह भाबर,  तेरसिह बघेल,  समरुसिह डावर सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता उपस्तिथ थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article