भिवंडी में जिस्म फरोशी की दलदल से तीन लडकियों को मिली मुक्ति,  5 कोठा मालकिन 2 दलाल गिरफ्तार | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​भिवंडी में जिस्म फरोशी की दलदल से तीन लडकियों को मिली मुक्ति,  5 कोठा मालकिन 2 दलाल गिरफ्तार | New India Timesदिल्ली की तीन लड़कियों को अच्छी नौकरी व भारी वेतन की लालच देकर उनसे जबरन देह व्यापार कराने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। एक एनजीओ के द्वारा मिली जानकारी पर भिवंडी शहर पुलिस ने गुरुवार की रात को छापा मार कर पांच कोठा मालकिन और दो दलालों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। भिवंडी के रेड लाइट क्षेत्र  हनुमान टेकडी में पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी से वेश्या व्यापार में लिप्त गिरोह में हडकंप मचा हुआ है।​

भिवंडी में जिस्म फरोशी की दलदल से तीन लडकियों को मिली मुक्ति,  5 कोठा मालकिन 2 दलाल गिरफ्तार | New India Times

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगलादेश से लड़कियों को नौकरी की लालच देकर भारत देश में उन्हें लाकर वेश्या व्यवसाय जैसे गंदे पेशे में फंसाने वाले वेश्या दलालों ने दिल्ली की तीन लड़कियों को अच्छी नौकरी और भारी वेतन का लालच दिखाकर भिवंडी के रेड लाइट क्षेत्र हनुमान टेकडी में लाकर एक वर्ष से जबरन वेश्या का व्यवसाय करने पर मजबूर किया और उन्हें कोठा मालकिनों के सुपुर्द कर मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क करके मोटी रकम लेकर धंधा कराते थे। सूत्रों के अनुसार इस लज्जाजनक घटना की जानकारी जस्टिस एंड केयर नामक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता विकास गुप्ता को मिली। विकास गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से संपर्क कर हनुमान टेकडी में छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने बड़ी सतर्कता से दिल्ली की रहने वाली जॉली, सलीना व सरिता नामक युवतियों को कोठा मालकिन और दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। उसके बाद पुलिस ने वेश्या व्यवसाय के गंदे धंधे से मुक्त कराई गयी तीनों लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए जस्टिस एंड केयर नामक संस्था के सुपुर्द कर दिया। वेश्या व्यवसाय के इस बड़े रॉकेट के पर्दाफाश होने के बाद भिवंडी पुलिस ने पांच कोठा मालकिन शाहीना हुसैन शेख (35), हसीना निजाम शेख (40), मधु हाशा नम्मा (26), रेहाना अकील मुदीन (40) निवासी हनुमान टेकडी भिवंडी व संगीता रईस पटेल (40) निवासी बंगलादेश के साथ मोहम्मद अशफाक उर्फ़ पप्पू (38) निवासी शास्त्री नगर तथा सोपान म्हसके(50) निवासी भिवंडी सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को भिवंडी न्यायालय में पेश किया जहाँ से न्यायालय ने सभी आरोपियों को 7 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

By nit

One thought on “भिवंडी में जिस्म फरोशी की दलदल से तीन लडकियों को मिली मुक्ति,  5 कोठा मालकिन 2 दलाल गिरफ्तार”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.