छात्रा निधि धनगर के आत्महत्या को लेकर हरदा में जबर्दस्त हंगामा,  धारा 144 लागू | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​छात्रा निधि धनगर के आत्महत्या को लेकर हरदा में जबर्दस्त हंगामा,  धारा 144 लागू | New India Timesहरदा नगर की छात्रा निधि धनगर के आत्महत्या करने के दो दिन बाद भी नगर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को गाडरी समाज के साथ-साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नार्मदीय धर्मशाला चौराहे पर एकत्र होकर मौन जुलूस निकालकर हरदा थाने का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय नारायण टाकिज़ क्षेत्र में कुछ दुकानों का सामान पलट दिया जिसके बाद समुदाय विशेष के लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। ​​छात्रा निधि धनगर के आत्महत्या को लेकर हरदा में जबर्दस्त हंगामा,  धारा 144 लागू | New India Timesदेखते ही देखते कुछ लड़कों ने ऊपर से पत्थर और ईंटें फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद पुरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने वज्र वाहन और अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला। ​छात्रा निधि धनगर के आत्महत्या को लेकर हरदा में जबर्दस्त हंगामा,  धारा 144 लागू | New India Times

नगर में बिगड़ते हालात को देखते हुए नगर के मुख्य बाज़ार देखते ही देखते बंद हो गए। स्थिति को काबू करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने धारा 144 लागु करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने चर्चा के दौरान बताया की नगर में धारा 144 लागु कर दी गई है। लोगों से अनुरोध किया गया है की समूह में एकत्र होकर न घूमें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.