अतिश दीपंकर, पटना ( बिहार ), NIT;
बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल के पीर पैंती प्रखंड के मधुबन बेरियार के पास एक 30 वर्षीय युवक संतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली किसने मारी है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की है। सूत्रों के अनुसार घटना गांव के बीच लोगों में ही आपसी रंजिश की बताई जा रही है। घटना को लेकर के मृतक के परिजनों द्वारा समाचार लिखे जाने तक दर्ज नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि, सुबहकतक एफआईआर दर्ज होगी। डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
