कांवड़ यात्रा में 108 एंबुलेंस बनी जीवनरक्षक, श्रद्धालुओं को मिला त्वरित उपचार | New India TimesOplus_131072

तारिक खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

कांवड़ यात्रा में 108 एंबुलेंस बनी जीवनरक्षक, श्रद्धालुओं को मिला त्वरित उपचार | New India Times

सावन माह में निकली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर 108 एंबुलेंस सेवाओं को विशेष ड्यूटी पर तैनात किया गया। यात्रा मार्ग पर मौजूद एंबुलेंस टीम ने मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद कांवड़ यात्रियों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई।
ड्यूटी के दौरान EMT कपिल नंदवंशी और पायलट शैलेंद्र मालवीय ने अस्वस्थ श्रद्धालुओं का मौके पर ही उपचार किया। लंबी दूरी पैदल तय करने से थकान और शरीर दर्द से परेशान यात्रियों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवाएं और दर्द निवारक उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई।
पूरी यात्रा के दौरान 108 एंबुलेंस टीम सतर्क रही और हर आपात स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए आवश्यकतानुसार तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। श्रद्धालुओं ने एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।
सावन की इस पवित्र यात्रा में 108 एंबुलेंस की सक्रिय मौजूदगी ने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.