न्यू इंडिया टाइम्स की खबर का असर: अकोट में सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

न्यू इंडिया टाइम्स की खबर का असर: अकोट में सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू | New India Times

हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण अकोट शहर की सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे हो गए थे, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को न्यू इंडिया टाइम्स (NIT) ने प्रमुखता से प्रकाशित किया और नगराध्यक्ष माया ताई धुडे से इस संबंध में चर्चा की।
नगराध्यक्ष माया ताई धुडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और शहर में सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया गया।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही सड़कों की स्थिति में सुधार होगा और आवागमन सुगम बनेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.