इमरान खान, भुसावल/नासिक (महाराष्ट्र), NIT:

नासिक के खोडेनगर स्थित मस्जिद-ए-हसन में रविवार, 9 अगस्त 2026 को उर्स-ए-इमाम हसन मुज्तबा (र.अ.) एवं उर्स-ए-आला हज़रत (र.अ.) के अवसर पर “इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस एवं नशे की तबाहकारियाँ” विषय पर एक दिवसीय भव्य सामाजिक सुधार सम्मेलन एवं नशामुक्ति जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में “नशे के दुष्परिणाम और समाज प्रबोधन” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता एवं प्रमुख उपस्थिति इस्लाम धर्मगुरु हज़रत सय्यद आसिफुद्दीन जिलानी कादरी करेंगे, जो गौस-ए-आज़म हज़रत सय्यद अब्दुल कादिर जिलानी (र.अ.) के वंशज हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में हज़रत मौलाना सय्यद अमीनुल कादरी साहब (मालेगांव) उपस्थित रहेंगे। वे नैतिक मूल्यों, नशामुक्ति के महत्व तथा सामाजिक एकता पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम में खतीब-ए-शहर हाफिज हिसामुद्दीन खतीब, सय्यद अफ़ज़ल अली कादरी (मुंबई) तथा मौलाना अफ़ज़ल बरकाती की विशेष उपस्थिति रहेगी। मस्जिद-ए-हसन के नमाजी एवं खोडेनगर क्षेत्र के नागरिक इस आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का विवरण:
तारीख: 9 अगस्त 2026 (रविवार)
समय: शाम 8:30 बजे से
स्थान: मस्जिद-ए-हसन, खोडेनगर, नासिक
आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

