साधारण परिवार की बेटी जयंती पासवान को डी.फार्म में गोल्ड मेडल | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

साधारण परिवार की बेटी जयंती पासवान को डी.फार्म में गोल्ड मेडल | New India Times

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा जयंती पासवान को डी.फार्म (डिप्लोमा इन फार्मेसी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह में उन्हें महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
जयंती पासवान गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र स्थित बढ़या चौक गांव की निवासी हैं। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता बलराम पासवान कैम्पियरगंज में ग्रामीण सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने बेटी की पढ़ाई में पूरा सहयोग किया, जिसका परिणाम आज इस बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
जयंती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ डी.फार्म के प्रोफेसर अभय मुरारी लाल वर्मा और विशाल विश्वकर्मा को दिया है। इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है, वहीं लोगों ने जयंती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.