दमुआ में भूतपूर्व विद्यार्थियों का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न, पुरानी यादें हुईं ताज़ा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में भूतपूर्व विद्यार्थियों का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न, पुरानी यादें हुईं ताज़ा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान | New India Times

नगर के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में वर्ष 1971 से 1990 तक अध्ययनरत भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का वार्षिक मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं सामाजिक क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हो चुके लगभग 100 से 125 पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्षों बाद अपने पुराने विद्यालय पहुंचकर सभी भावुक और उत्साहित नजर आए।

दमुआ में भूतपूर्व विद्यार्थियों का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न, पुरानी यादें हुईं ताज़ा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के वर्तमान शिक्षक श्री नामदेव ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री संजय पटेल ने किया।

सेवानिवृत्त शिक्षकों का रहा सानिध्य

समारोह में तत्कालीन शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री व्ही. एन. शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री पी. आर. चंदेलकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती शांति बेलिया उपस्थित रहीं।

पुरानी यादें हुईं ताज़ा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

समारोह के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने छात्र जीवन की मधुर स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कारों की बदौलत उन्होंने अपने जीवन में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं।

इस अवसर पर भूतपूर्व विद्यार्थी संगठन द्वारा वर्तमान में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन प्रीतिभोज के साथ हुआ। अंत में सभी पूर्व विद्यार्थियों ने आपसी संपर्क बनाए रखने तथा विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.