अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
जिले के कहलगांव स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में पीवीएस कॉलेज, बाँका के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्र से महाविद्यालय के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रभार ग्रहण करने के बाद नए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें तथा अनुशासन का पालन करें।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.पी. यादव तथा वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. पवन कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
कार्यक्रम में डॉ. निकेश कुमार, डॉ. सुरेश बिंद, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शत्रुघ्न कुमार, डॉ. नमन कुमार, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. प्रभात वत्स, डॉ. बी. अमीरुनिशा, डॉ. मोहम्मद सरफराज सिद्दीकी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सितारे हिंद, डॉ. असीम कुमार सिंह, डॉ. रामजी पासवान, डॉ. रूपा कुमारी, प्रधान सहायक रमेश कुमार ठाकुर तथा जयप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. आनंद सौमित्र ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तस्लीम आरिफ ने प्रस्तुत किया।

