शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा की रणनीति बैठक, हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर के समर्थन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त मासिक बैठक जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।

बैठक में शाहजहांपुर के सभी 14 शिक्षक एमएलसी बूथों पर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को विजयी बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही किसानों के लिए डीएपी और यूरिया खाद की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जुटें और हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएपी और यूरिया खाद की कमी से किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार को तत्काल पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने के साथ कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाएंगे। वहीं पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की सफलता की शुरुआत साबित होगी।

बैठक में पार्टी के प्रदेश, जिला एवं महानगर पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष अजफर अली खान एवं अवधेश कुमार पाल ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.