श्रावण मास में श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हरि-हर कथा का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ले रहे कथा का लाभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रावण मास में श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हरि-हर कथा का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ले रहे कथा का लाभ | New India Times

श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में 30 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 9:00 बजे तक हरि-हर कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा का श्रवण करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भक्तिभाव से कथा का लाभ ले रहे हैं।

कथावाचक पंडित कैलाश त्रिपाठी एवं आचार्य पंडित तुषार त्रिपाठी द्वारा भगवान शिव एवं भगवान विष्णु की महिमा, सृष्टि की उत्पत्ति तथा उनके दिव्य चमत्कारों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है।

आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हरि-हर कथा का श्रवण करने एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.