एक माह पूर्व जेसीबी से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पनारा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित बांधा दफाई मार्ग पर जियालाल पांडोले के निवास एवं कुएं के पास बनी पुलिया लगभग एक माह पूर्व जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, नाले की सफाई एवं गहरीकरण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से पुलिया पूरी तरह टूट गई। तब से अब तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई पुलिया के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। विशेषकर रात के समय पुलिया में बने बड़े गड्ढे के कारण खतरा और बढ़ जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से मांग की है कि जनहित को देखते हुए पुलिया का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.