गुरु पूर्णिमा पर 'एक पेड़ गुरुजी के नाम' अभियान के तहत जुन्नारदेव और पनारा में हुआ पौधारोपण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

गुरु पूर्णिमा पर 'एक पेड़ गुरुजी के नाम' अभियान के तहत जुन्नारदेव और पनारा में हुआ पौधारोपण | New India Times

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर जुन्नारदेव एवं ग्राम पंचायत पनारा में ‘एक पेड़ गुरुजी के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मां काली मंदिर चौसठ योगिनी शक्ति पीठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में मां 64 योगिनी शक्ति पीठ धाम, पनारा में किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पीठाधीश्वर डॉ. सुशील मिश्रा ने किया। उन्होंने ‘एक पेड़ गुरुजी के नाम’ संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मंदिर परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण कराया। विशेष बात यह रही कि अधिकांश पौधे मंदिर परिसर में ही बीज से तैयार किए गए थे।

इस अवसर पर आंवला, अमरूद, जामुन, नीम, कटहल, पीपल, हरड़, बहेड़ा, सीताफल, बेल, गुलाब एवं गेंदा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रकृति संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई।

डॉ. सुशील मिश्रा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को 5 जून से 5 अक्टूबर तक चातुर्मास अवधि में अधिक से अधिक बीजारोपण एवं पौधारोपण करने, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत तथा ऊर्जा संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ की सेवा, एक संतान की सेवा के समान है। जिस प्रकार हम अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, उसी प्रकार वृक्षों की भी सेवा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।”

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कम से कम 21 पौधे लगाने का संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि “पेड़ ही प्राण हैं, पेड़ नहीं तो जीवन नहीं।” उन्होंने जल की प्रत्येक बूंद, ऊर्जा की प्रत्येक यूनिट तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व बताते हुए रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने और सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील की।

इधर, जुन्नारदेव स्थित विनायक ज्योतिष केंद्र में भी गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुन्नू महाराज, अभिषेक महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.