सेवानिवृत्ति से पहले महिला कर्मचारी ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, वेतन भत्ते और ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री व राज्य महिला आयोग से शिकायत | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सेवानिवृत्ति से पहले महिला कर्मचारी ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, वेतन भत्ते और ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री व राज्य महिला आयोग से शिकायत | New India Times

मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी नगर पालिका में पदस्थ महिला कर्मचारी श्रीमती अनीशा कुरैशी ने वेतन में महंगाई भत्ता कम दिए जाने तथा ग्रेच्युटी (उपादान) राशि का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी है।

शिकायत में अनीशा कुरैशी ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के स्थापना शाखा प्रभारी गजेंद्र सिंह लोधी एवं उनके सहायक नरेंद्र कुमार दीक्षित उन्हें कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं तथा अधिकारियों को गुमराह कर उनके वैधानिक भुगतान में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अनीशा कुरैशी ने बताया कि वह नवंबर 1999 से देवरी नगर पालिका में सामुदायिक संगठक (संविदा) पद पर कार्यरत हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2026 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर हो रही है। उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक सी-5-2/2018/113, दिनांक 22 जुलाई 2023 के अनुसार संविदा पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उपादान (ग्रेच्युटी) राशि का भुगतान किया जाता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें वर्तमान में केवल 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि अन्य कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें नियमानुसार महंगाई भत्ता एवं ग्रेच्युटी की राशि शीघ्र प्रदान की जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.