महिलाओं की सुरक्षा एवं जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला सांस्कृतिक संगठन का कन्वेंशन, दोषियों पर उठी कार्रवाई की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

महिलाओं की सुरक्षा एवं जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला सांस्कृतिक संगठन का कन्वेंशन, दोषियों पर उठी कार्रवाई की मांग | New India Times

ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा रविवार को महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, समान अधिकार तथा न्याय के मुद्दे पर एक कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

कन्वेंशन का शुभारंभ जंतर-मंतर की घटना और देश में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाजसेवी आफताब सर ने किया। इसके बाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की जांच, महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई, तथा शराब, नशे और अश्लील पोर्न सामग्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

महिलाओं की सुरक्षा एवं जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला सांस्कृतिक संगठन का कन्वेंशन, दोषियों पर उठी कार्रवाई की मांग | New India Times



कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों से आई छात्राओं साक्षी, मनीषा, निशा, करिश्मा और रुक्मणी सहित अन्य प्रतिभागियों ने अपने विचार रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रही छात्राओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निंदा की और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।

प्रोफेसर कुमुद सिंह ने महिलाओं और बच्चियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए अभिभावकों से बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाने की अपील की। भोपाल जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.बी. खान ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा के संघर्ष में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समाजसेवी आफताब सर ने भी बच्चियों की सुरक्षा के लिए सामाजिक स्तर पर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

महिलाओं की सुरक्षा एवं जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला सांस्कृतिक संगठन का कन्वेंशन, दोषियों पर उठी कार्रवाई की मांग | New India Times

मुख्य वक्ता एवं ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की मध्यप्रदेश अध्यक्ष रचना अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के पीछे पितृसत्तात्मक सोच, नैतिक मूल्यों का ह्रास, नशे और अश्लीलता का बढ़ता प्रभाव प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए पुरुष प्रधान मानसिकता, नशे, अश्लीलता और राजनीति के अपराधीकरण के खिलाफ व्यापक वैचारिक और सामाजिक अभियान चलाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में भोपाल जिला सचिव आरती शर्मा ने आभार व्यक्त किया तथा महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए जन समिति के गठन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष रितु श्रीवास्तव ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.