पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला: 4 आरोपी गिरफ्तार, लोहे का फालिया जब्त | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला: 4 आरोपी गिरफ्तार, लोहे का फालिया जब्त | New India Times

कोतवाली थाना क्षेत्र की इन्द्रा कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फरियादी और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट करते हुए लोहे के फालिया से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को हुई इस घटना में अपराध क्रमांक 385/2026 के तहत धारा 109(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार किया। मुख्य आरोपी गोलू उर्फ अकरम की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का फालिया भी जब्त किया गया। सभी आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में गोलू उर्फ अकरम (35), दद्दू उर्फ तौफीक (34), सलमान (27) और आवेश उर्फ अट्टा (21) शामिल हैं। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह चौहान सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.