जनपद पंचायत जुन्नारदेव में मासिक समीक्षा बैठक, लापरवाही पर सचिवों व रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनपद पंचायत जुन्नारदेव में सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रश्मि चौहान ने की। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों तथा शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में व्हीजीरामजी योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शोभित श्रीवास्तव, सहायक यंत्री अमित दुबे, खंड पंचायत अधिकारी कैलाश गोहिया, उपयंत्री, पंचायत समन्वय अधिकारी सहित जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.