नींबू तोड़ने पर डांट से डरा 10 वर्षीय बालक लापता, फरधान पुलिस ने कुछ घंटों में सकुशल ढूंढ निकाला | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

नींबू तोड़ने पर डांट से डरा 10 वर्षीय बालक लापता, फरधान पुलिस ने कुछ घंटों में सकुशल ढूंढ निकाला | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला के थाना फरधान क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने से हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस की तत्परता से उसे कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना छोटी नहर के पास की है, जहां मनकापुर निवासी शिवा (10) बकरी चराने गया था। इसी दौरान पास के पेड़ से नींबू तोड़ने को लेकर अंश मिश्रा नामक युवक ने उसे डांट दिया।
बताया जाता है कि डांट से घबराकर मासूम शिवा वहां से चला गया और लापता हो गया। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और त्वरित तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में आरोपी अंश मिश्रा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और फरधान पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.