धान रोपाई के दौरान खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबे चालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब धान रोपाई के लिए खेत तैयार करते समय ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, खंडेराव वार्ड देवरी निवासी ट्रैक्टर चालक देवेंद्र बैरागी ग्राम रामगढ़ स्थित अंकु महाराज के खेत में धान रोपाई के लिए मिट्टी मचाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में अधिक पानी और दलदली मिट्टी होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक के जीवित होने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते सभी लोग एकजुट होकर प्रयास नहीं करते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। सामूहिक प्रयास और साहस के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.