वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर खीरी जनपद के महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। शुभारंभ के साथ ही डिलीवरी वार्ड में मरीजों की भर्ती शुरू कर दी गई तथा प्रसव सेवाएं भी नई बिल्डिंग से संचालित होने लगीं।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, सीएमएस डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अनुज कुमार गुप्ता एवं डॉ. आर.के. कोली सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रसूति कक्ष, वार्ड एवं चिकित्सा उपकरणों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने कहा कि नई बिल्डिंग के शुरू होने से जिले की महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

