फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने की मांग, ब्रज प्रेस क्लब ने डीएम- एसएसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसने की मांग, ब्रज प्रेस क्लब ने डीएम- एसएसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

ब्रज प्रेस क्लब ने मथुरा के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों और “प्रेस” लिखे अवैध वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
ज्ञापन के दौरान अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिला सूचना अधिकारी, पुलिस और गुप्तचर विभाग के माध्यम से बहुस्तरीय जांच कराई जाएगी। यदि कोई व्यक्ति पत्रकार बनकर अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता और जवाबदेही को लेकर की गई टिप्पणी के बाद यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए फर्जी और गैर-जिम्मेदार तत्वों पर अंकुश लगाना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि आज के समय में बिना किसी प्रशिक्षण और जवाबदेही के लोग स्वयं को पत्रकार बताकर समाज में भ्रम फैला रहे हैं और कई मामलों में ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं। यह अभियान वास्तविक पत्रकारों के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में गलत कार्य करने वालों के विरुद्ध है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की कि फर्जी पत्रकारों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि समाज में पत्रकारिता की साख बनी रहे और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.