एनएच-53 पर अवैध ऐश ट्रकों पर शिकंजा, दीपनगर बना हादसों का ‘हॉट स्पॉट’ | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

एनएच-53 पर अवैध ऐश ट्रकों पर शिकंजा, दीपनगर बना हादसों का ‘हॉट स्पॉट’ | New India Times

दीपनगर क्षेत्र में औष्णिक विद्युत केंद्र के मुख्य द्वार और त्रिमूर्ति होटल के सामने मुंबई-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर अवैध रूप से खड़े किए जा रहे राख (ऐश) बंकर ट्रकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
लंबे समय से सड़क किनारे खड़े इन भारी ट्रकों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कुछ मामलों में मौके पर ही लोगों की मौत तक हुई है।
गौरतलब है कि अवैध पार्किंग को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें और खबरें सामने आ चुकी हैं, तथा पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। बावजूद इसके, कुछ ट्रक चालक नियमों की अनदेखी करते हुए दोबारा उसी स्थान पर वाहन खड़े कर रहे हैं।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, अवैध पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.