पहली ही बारिश में टपका पालाचौरई उप स्वास्थ्य केंद्र का स्लैब, घटिया निर्माण के आरोप; ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पहली ही बारिश में टपका पालाचौरई उप स्वास्थ्य केंद्र का स्लैब, घटिया निर्माण के आरोप; ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग | New India Times

ग्राम पालाचौरई में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का कार्य एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायतें और आपत्तियाँ दर्ज कराई गईं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया।

पहली ही बारिश में भवन के स्लैब से पानी रिसने की घटना सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं परिसर में लगाए जा रहे पेवर ब्लॉकों में भी कई ब्लॉक टूटे हुए बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण के दौरान ही ऐसी स्थिति है, तो भविष्य में भवन की मजबूती और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उनका आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की जाए तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता या गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से होने वाले जनहित के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उनका दावा है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो निर्माण कार्य में हुई अनियमितताएं सामने आएंगी और दोषियों के विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.