संत अर्नोल्ड्स स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, छात्र-छात्राओं ने किया वृक्षारोपण और दी रंगारंग प्रस्तुतियां | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India times

मेघनगर के प्रसिद्ध संत अर्नोल्ड्स स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकगण एवं पालकों की उपस्थिति में हेड बॉय यश मावी और हेड गर्ल अदिति राठौर सहित छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएलओ दीपेश सोलंकी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वेरोनिका भाभोर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर एंड्रूज लोबो, मैनेजर फादर डिमेलो, सिस्टर जेसलिन, पीटीए अध्यक्ष दिनेश भूरिया, पीटीए सदस्य, पालकगण तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.