ओबीसी छात्रावास में नशे में धुत मिला चौकीदार, वीडियो वायरल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:ओबीसी बालक छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां तैनात चौकीदार कथित रूप से नशे की हालत में छात्रों के कमरे के भीतर मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में चौकीदार स्वयं नशा करने की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। जिस छात्रावास में विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदार पर होती है, वहां उसकी इस स्थिति ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ओबीसी बालक छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां तैनात चौकीदार कथित रूप से नशे की हालत में छात्रों के कमरे के भीतर मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में चौकीदार स्वयं नशा करने की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। जिस छात्रावास में विद्यार्थियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदार पर होती है, वहां उसकी इस स्थिति ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के समय छात्रावास प्रबंधन को इसकी जानकारी तक नहीं होने की बात सामने आ रही है, जिससे निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल संबंधित चौकीदार के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
बाइट: कलेक्टर प्रतिमा पाल

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.