हिंडौन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष शबनम खान का भव्य स्वागत, जनसेवा व महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, धौलपुर की जिलाध्यक्ष शबनम खान का करौली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान, पार्षदों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

समाजसेवी हल्लो कुरैशी ने बताया कि कार्यक्रम में सामाजिक एकता, जनसेवा तथा संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

करौली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार के निर्देशन में संगठन अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहा है।

धौलपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष शबनम खान ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का यह स्नेह एवं सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में लईक अहमद, हल्लो कुरैशी, ठेकेदार अख्तर भाई, शिक्षाविद महताब आलम, बाड़ी नगर पालिका सदस्य नासिर खान, समाजसेवी मुस्लिम खान, राजा खान सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.