रेलवे ट्रैक पर काम करने जा रहे तीन मजदूरों की मालगाड़ी से कटकर मौत, एक की हालत गंभीर | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

रेलवे ट्रैक पर काम करने जा रहे तीन मजदूरों की मालगाड़ी से कटकर मौत, एक की हालत गंभीर | New India Times

भागलपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक पर काम करने जा रहे तीन मजदूरों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज भागलपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना शिवनानपुर और लक्ष्मीपुर हॉल्ट के बीच हुई। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर रेलवे ट्रैक पर काम करने के लिए पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार सभी मजदूर ट्रैक पर काम करने वाले ठेकेदार के अधीन कार्यरत थे। कहलगांव आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी रहती है, लेकिन वे अन्य साधनों से भी आते-जाते हैं।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी मामले में सक्रिय हो गए हैं। प्रारंभिक तौर पर इस घटना को लेकर लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है।
मृतकों की पहचान तीन पहाड़ निवासी राम प्रसाद, रामु और रंगदा के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर हांसदा बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.