महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा परिषद द्वारा शिर्डी में ICT शिक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न | New India Times

इमरान खान, शिर्डी/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा परिषद द्वारा शिर्डी में धुले, नंदुरबार, अहिल्यानगर, नाशिक एवं जळगांव जिलों की 472 विद्यालयों के 261 आईसीटी (ICT) शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्घाटन आईसीटी प्रोजेक्ट हेड मनोज सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर हिना कौसर, पीएमयू हेड स्नेहा पवार तथा सेंट्रल स्टेट एमआईएस मनोज ढवळे के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नाशिक एवं अमरावती विभाग प्रमुख अजित धसाडे, नाशिक विभाग एमआईएस पूनम वाघमारे, धुले जिला समन्वयक विजय नंदन, तालुका प्रबंधक रोहिणी नंदन सहित सभी जिला एवं तालुका समन्वयक तथा कंप्यूटर शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कंप्यूटर साक्षरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, चैटजीपीटी, ई-लर्निंग सॉफ्टवेयर के प्रभावी उपयोग, ग्रामीण एवं शहरी विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक अंतर को कम करने तथा शिक्षण कार्य में कंप्यूटर एवं इंटरनेट के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक आधुनिक शिक्षा पहुंचाने तथा शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी एवं सफल रही।

कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.