एरियर के नाम पर रिश्वत मांगने वाला क्लर्क लोकायुक्त के जाल में फंसा, ₹2,500 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT

New India times

लोकायुक्त पुलिस ने सागर में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 क्लर्क गांधाली कदम को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक गेंदा राम अहिरवार से उनके एरियर का भुगतान कराने के एवज में क्लर्क गांधाली कदम ने ₹3,000 की रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच ₹2,500 में सौदा तय हुआ।

इसके बाद शिक्षक ने मामले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय, सागर में की। शिकायत के सत्यापन के उपरांत लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

जैसे ही शिक्षक ने तय राशि क्लर्क को सौंपी और गांधाली कदम ने रिश्वत के पैसे स्वीकार किए, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से शासकीय कार्यालयों में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.