मथुरा में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ, 3.05 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा में विटामिन-ए अभियान का शुभारंभ, 3.05 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक | New India Times

जनपद में एक माह तक चलने वाले विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विटामिन-ए के महत्व और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
सीएमओ ने बताया कि अभियान के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित टीकाकरण सत्रों के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विटामिन-ए बच्चों को रतौंधी और अंधापन से बचाने, कुपोषण की रोकथाम करने तथा रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रोहितास सिंह ने जानकारी दी कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद के लगभग 3.05 लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बच्चों को अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह, डीसी जेएसआई ममता पाल, एएनएम ज्योति शर्मा, एचवी नीतू सिंह, एचएस नेम सिंह, बीएचडब्ल्यू विशाल कुमार, सीसी अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.