कन्हान वैली स्कूल में घटिया बाउंड्री वॉल निर्माण का खुलासा, वेल्फेयर कमेटी ने तुड़वाकर दोबारा निर्माण के दिए निर्देश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कन्हान वैली स्कूल में घटिया बाउंड्री वॉल निर्माण का खुलासा, वेल्फेयर कमेटी ने तुड़वाकर दोबारा निर्माण के दिए निर्देश | New India Times

ग्राम पंचायत खापा स्वामी अंतर्गत कन्हान वैली स्कूल में बनाई जा रही बाउंड्री वॉल के घटिया निर्माण का मामला सामने आया है। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) कन्हान एरिया जीएम ऑफिस के ठेकेदार द्वारा लगभग एक माह से निम्न स्तर की सामग्री से निर्माण कार्य किया जा रहा था।
मामले की शिकायत के बाद वेलफेयर कमेटी नागपुर ने तीन-चार दिन पूर्व स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमेटी के सदस्यों, डब्ल्यूसीएल अधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों और ठेकेदार की मौजूदगी में जांच की गई, जिसमें बाउंड्री वॉल का निर्माण घटिया स्तर का पाया गया।
जांच में दोषी पाए जाने पर वेलफेयर कमेटी ने तत्काल प्रभाव से पूरी बाउंड्री वॉल को तोड़कर पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके बाद ठेकेदार द्वारा निर्मित दीवार को तोड़ा जा चुका है।
मामले में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि एक महीने तक चल रहे इस निर्माण कार्य में डब्ल्यूसीएल के सिविल विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों की निगरानी क्यों नहीं रही। साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
इसके अलावा, पुरानी बाउंड्री वॉल की हजारों ईंटों के गायब होने की भी चर्चा है, जिससे मामले में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की आशंका और गहरा गई है।
फिलहाल, यूनियन की सक्रियता और शिकायत के चलते कथित अनियमितता उजागर हो गई है और निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.