शाहजहांपुर में उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता, किसानों से घबराकर खरीदारी न करने की अपील | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता, किसानों से घबराकर खरीदारी न करने की अपील | New India Times

जनपद में किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि वर्तमान में जिले में यूरिया 37,825 मीट्रिक टन, डीएपी 11,201 मीट्रिक टन, एनपीके 8,956 मीट्रिक टन, एमओपी 2,241 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 14,807 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि उर्वरक खरीदते समय फार्म रजिस्ट्रेशन, जमीन के दस्तावेज और आधार कार्ड साथ लेकर जाएं, ताकि पीओएस मशीन के माध्यम से नियमानुसार वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें और उसका संतुलित उपयोग करें। अनावश्यक भंडारण से बचने की भी अपील की गई है।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर किसान कंट्रोल रूम नंबर 8429400585 एवं 8429400522 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कृषि निदेशक, लखनऊ के निर्देशानुसार 1 जून 2026 को उर्वरक थोक व फुटकर विक्रेताओं के साथ बैठक कर फार्म रजिस्ट्रेशन, भूमि दस्तावेज और आधार के आधार पर वितरण सुनिश्चित करने तथा ओवररेटिंग व टैगिंग जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.