स्कूल और आंबेडकर प्रतिमा के पास शराब दुकान से बढ़ा आक्रोश, शराब दुकान हटाने की उठी मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्कूल और आंबेडकर प्रतिमा के पास शराब दुकान से बढ़ा आक्रोश, शराब दुकान हटाने की उठी मांग | New India Times

बाबासाहेब आंबेडकर चौक और शासकीय स्कूल के समीप संचालित शराब दुकान को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भारतीय बौद्ध महासभा, जुन्नारदेव के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय जागरूक नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए दुकान को हटाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र में कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। असामाजिक तत्व शराब पीकर आंबेडकर प्रतिमा के पास कांच की खाली बोतलें फेंक देते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र की गरिमा प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही पास में स्थित शासकीय स्कूल के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को शराबियों की आवाजाही, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के कारण असुरक्षा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
चौक और मार्ग पर टूटी कांच की बोतलें बिखरी रहने से राहगीरों और वाहन चालकों के घायल होने का खतरा भी बना रहता है।
नागरिकों ने प्रशासन से जनहित, छात्रहित और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस संवेदनशील स्थान से शराब दुकान को हटाकर किसी अन्य गैर-आवासीय क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.