पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

अवैध पशु एवं गौवंश परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धामनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्राला से 56 पाड़े बरामद कर कुल ₹28.40 लाख का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध पशु परिवहन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि कंटेनर क्रमांक HP24E3880 में बड़ी संख्या में पाड़ों को क्रूरतापूर्वक भरकर इंदौर से महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम धानी चौराहे पर घेराबंदी कर कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर में 56 काले रंग के पाड़े ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। पशुओं के लिए न तो चारे की व्यवस्था थी और न ही पानी की, जिससे उनके साथ क्रूरता की पुष्टि हुई।
पुलिस ने वाहन चालक और साथियों से पशु परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कंटेनर ट्राला और सभी पाड़ों को जब्त कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
नजरिया उर्फ नवाब (44) निवासी शामली (उ.प्र.),
मोविन (29) निवासी बागपत (उ.प्र.),
इरफान (40) निवासी बागपत (उ.प्र.)।
जब्त मशरूका:
56 पाड़े (कीमत ₹8.40 लाख)
कंटेनर ट्राला HP24E3880 (कीमत ₹20 लाख)
कुल कीमत: ₹28.40 लाख
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, उपनिरीक्षक विजय वास्कले, सउनि जुवानसिंह हरवाल, प्रधान आरक्षक धीरजसिंह जादौन सहित धामनोद थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

