अनूपपुर में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

अनूपपुर में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज़ कर दी है। इसी क्रम में शनिवार, 6 जून को तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम लोहसरा-बिजुरी में अवैध रूप से भंडारित रेत पर कार्रवाई करते हुए उसे जब्त किया गया।
जब्त की गई रेत को सुरक्षित रूप से उपतहसील कार्यालय परिसर बिजुरी में रखवाया गया है। खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं उपसंचालक खनिज के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अनूपपुर में अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप | New India Times

उन्होंने बताया कि विभागीय टीम द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है, ताकि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनिज गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके और राजस्व हानि को रोका जा सके। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.