विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर पीरपैंती में वृक्षारोपण, ‘रन फॉर पीरपैंती’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर पीरपैंती में वृक्षारोपण, ‘रन फॉर पीरपैंती’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश | New India Times

भागलपुर जिले के पीरपैंती स्थित अदाणी पावर प्लांट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर परियोजना प्रमुख सहित कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। परियोजना प्रमुख राजीव गोयल ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा ‘रन फॉर पीरपैंती’ का भी आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर से हुई, जो रेफरल अस्पताल तक जाकर संपन्न हुई। इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ में मुखिया रश्मि कुमारी, अरविंद साह, रंजीत पासवान सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.