आसिफ शाह, ग्वालियर, NIT;

महलगांव कब्रिस्तान निवासी शाहिद पुत्र नसरुद्दीन 22 वर्ष को जेल से पेशी पर लाया गया था,तभी मौका पाकर पुलिस जवान के हाथ से हाथ छुड़ाकर भाग निकला, हलांकि पुलिस जवानों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह उनके हाथ नहीं लगा।
इंदरगंज थाना पुलिस ने आरक्षक निर्मल पुत्र मुरारीलाल राजपूत की शिकायत पर फरार कैदी शाहिद के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
