मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पांढुर्णा में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके, क्षेत्रीय विधायक निलेश उइके, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े सहित ओम पटेल, मनोहर सिंह ठाकुर, डॉ. नितिन देवड़ा, राजू भाऊ कोल्हे, सुरेश सुरजुसे, संदीप बनाईत, अशोक कोल्हे, नारायण वाड़बूदे, अनील चौधरी, दिलीप सिंह ठाकुर, सिराज भाई, अमजद खान, श्रीमती मीना ढोके, श्रीमती शारदा धूमल, ताहिर पटेल, बंटी ठाकुर, राजेश सामले समेत महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल एवं एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन ‘जय भीम’ के उद्घोष के साथ किया गया।

