जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
उप मुख्यमंत्री Rajendra Shukla से Madhya Pradesh Rice Industry Federation के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश के राइस मिलर्स की विभिन्न समस्याओं एवं उद्योग से जुड़ी चुनौतियों पर संक्षिप्त चर्चा की गई।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का परीक्षण कर उनके यथोचित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
मध्य प्रदेश चावल उद्योग महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष Dilip Singh सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

