चार माह से मानदेय न मिलने पर रोजगार सहायकों की चेतावनी, 15–16 अप्रैल को सामूहिक अवकाश का ऐलान | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India times

जनपद पंचायत देवरी की 71 ग्राम पंचायतों के 65 रोजगार सहायकों ने चार महीने से मानदेय नहीं मिलने के कारण सोमवार को ज्ञापन देकर 15 और 16 अप्रैल को दो दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में चेतावनी भरा ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत देवरी के कार्यालय में सौंपा गया।

चार माह से मानदेय न मिलने पर रोजगार सहायकों की चेतावनी, 15–16 अप्रैल को सामूहिक अवकाश का ऐलान | New India Times

रोजगार सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोजगार सहायक ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया कि चार माह से मानदेय प्राप्त न होने के कारण बच्चों की स्कूल फीस, वाहनों में पेट्रोल तथा अन्य रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत आ रही है।

उन्होंने बताया कि शासन की सभी योजनाओं तथा जनपद पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक से प्राप्त आदेशों का क्रियान्वयन सभी रोजगार सहायकों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन समय से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि 15 से 16 अप्रैल तक सभी रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

ज्ञापन देने वालों में रोजगार सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्रा, चैन सिंह लोधी, संजय यादव, चंद्रभान प्रजापति, नेतराज यादव, मनीष दुबे, मनोज साहू, कीरत पटेल, अनुराग जैन, रामजी ठाकुर, दीपक रजक, पुष्पेंद्र राजपूत, संजय यादव सहित अन्य रोजगार सहायक शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article