यवतमाल में ‘राहत चैरिटेबल क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन 14 अप्रैल को, कई गणमान्य अतिथि रहेंगे मौजूद | New India TimesOplus_131072

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल में ‘राहत चैरिटेबल क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन 14 अप्रैल को, कई गणमान्य अतिथि रहेंगे मौजूद | New India Times

यवतमाल के पोबारु लेआउट के सामने, नागपुर रोड स्थित ‘राहत चैरिटेबल क्लिनिक’ का भव्य उद्घाटन 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को शाम 7:15 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना इल्यास खान फलाही (अमीरे हलका, जमाअते इस्लामी हिन्द, महाराष्ट्र) करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट मेहमानों में मुफ्ती एजाज़ साहब शम्सी (जिला सेक्रेटरी, जमीयत उलमा-ए-हिन्द, यवतमाल), मुफ्ती सुहैल साहब क़ासमी (मोहतमिम, जामिया इस्लामिया दारुल इमांन, यवतमाल), जनाब साजिद पटेल साहब (नाज़िम, वहदते इस्लामी हिन्द, यवतमाल), मौलाना सय्यद शारिक साहब मज़ाहेरी (नायब कन्वेनर, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जिला यवतमाल), हाफ़िज़ अनीस साहब (मोहतमिम, जामिया अनवारुल इस्लाम, यवतमाल) एवं जनाब मुहम्मद नईम साहब (इंचार्ज, तिब व रहनुमाई, मुंबई) शामिल रहेंगे।
यह क्लिनिक फ़लाहे आम ट्रस्ट, यवतमाल शाखा के तत्वावधान में स्थापित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य क्षेत्र की आम जनता को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article