इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दावत-ए-इस्लामी इंडिया के हज-ओ-उमरा डिपार्टमेंट द्वारा हज और उमरा पर जाने वाले यात्रियों के लिए एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में मुंबई से तशरीफ लाए हाजी अबु बकर साहब, दावत-ए-इस्लामी इंडिया के जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अत्तारी तथा मौलाना ज़ुल्फ़कार मिस्बाही ने हज यात्रियों को हज के अरकान, मसाइल और सफर से जुड़ी आवश्यक जानकारियां विस्तार से प्रदान कीं।
यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मुस्लिम कॉलोनी, खड़का रोड स्थित ताज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अलग एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था की गई थी, साथ ही सभी अतिथियों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई।
शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोएब अत्तारी, हाजी शाकिर कादरी, अज़हर कादरी, हाजी ज़मीर अत्तारी, अब्दुल सईद, हाजी तनवीर अत्तारी, फरीद शेख, जहांगीर शेख, साबिर मनियार तथा जीएनआरएफ के जिला अध्यक्ष रफीक रोशन कादरी का विशेष योगदान रहा।

