दमोह-सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह-सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत | New India Times

दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर बांसा में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत होने की दुखद घटना सामने आई है।

दमोह-सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत | New India Times

सड़क हादसे के बाद देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया और तहसीलदार पारूल चौधरी सहित पुलिस अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला।

सागर रोड पर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर बांसा-तारखेड़ा ग्राम में गुलाब बाबा मंदिर के समीप शुक्रवार शाम बोलेरो और ट्रक क्रमांक RJ 19 GG 3100 के बीच भिड़ंत हो गई।

इसी दौरान बाइक पर सवार दो स्थानीय युवक बोलेरो और ट्रक की टक्कर की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे।

मृतकों की पहचान सूरज पिता कोड़ी अहिरवार, उम्र 30 वर्ष और जीवन पिता कोड़ी अहिरवार, उम्र 33 वर्ष, निवासी वन चौकी के पास ग्राम बांसा, के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में सगे भाई थे।

मृतकों के पिता, जो आर्मी से सेवानिवृत्त हैं, ने बताया कि उनके छोटे बेटे का आज लग्न उत्सव कार्यक्रम था, जिसके लिए दोनों भाई सिलेंडर लेने घर से निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जेसीबी से किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
वहीं बोलेरो क्रमांक MP 34 CA 3825 में सवार दो अन्य लोगों की गाड़ी में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

मौके पर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, तहसीलदार सौरभ गंधर्व, रॉबिन जैन, पारूल चौधरी, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, टीआई देहात अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल में तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, आरआई अभिषेक जैन, परसोत्तम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article